शारदा सहायक समान्तर नहर दरिया बाद ब्रांच में कसरैला झाल में मिली अधेड की लाश की पहचान रामतीरथ गौतम भैसोरिया थाना फतेहपुर के रुप में हुई कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

शारदा सहायक समान्तर नहर दरिया बाद ब्रांच में कसरैला झाल में मिली अधेड की लाश की पहचान रामतीरथ गौतम भैसोरिया थाना फतेहपुर के रुप में हुई कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।शारदा सहायक नहर की कसरैला झील से पिछले दो दिनों में दो व्यक्तियों के शव बरामद हुए हैं। बदोसराय पुलिस ने शवों को नहर से निकालकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।मंगलवार रात करीब 8 बजे नहर से एक व्यक्ति का शव निकाला गया। स्थानीय लोगों ने शाम करीब 5 बजे शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मृतक ने काली पैंट और नीली टी-शर्ट पहनी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शव की शिनाख्त फतेहपुर थाना क्षेत्र के भासुरिया निवासी राम तीरथ के रूप में हुई है, जो 7 मार्च से लापता थे। बदोसराय पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इससे पहले, सोमवार शाम करीब 6 बजे शारदा सहायक नहर में एक अन्य पुरुष का शव देखा गया था। यह शव काफी पुराना था, जिस पर कोई कपड़े नहीं थे और चेहरा पूरी तरह से सड़ चुका था। सोमवार को मिले इस शव की पहचान भी फतेहपुर के एक युवक के रूप में हुई थी, जिसकी पुष्टि परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पर की।बदोसराय कोतवाली के कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी और आशीष कुमार सिंह रवि कुमार प्रहलाद कुमार सहित पुलिस टीम ने कई घंटे की मशक्कत के बाद शव को नहर से बाहर निकाला। पंचनामा भरने के बाद, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।कोतवाल अजीत कुमार विद्यार्थी ने बताया कि नहर में मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।