जनपद में चल रहे दर्जनों अवैध और फर्जी अस्पताल
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/जनपद में चल रहे अवैध और फर्जी अस्पतालों का जाल मासूम मरीजों की जान से खेल रहे हैं बिना मान्यता, अयोग्य स्टाफ और खराब उपकरणों के कारण आए दिन लापरवाही से मौतें हो रही हैं ऐसे अवैध अस्पताल मोटी रकम वसूलते हैं लेकिन उचित इलाज न मिलने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है यह एक गंभीर स्वास्थ्य संकट है सोनभद्र में दर्जनों अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहे हैं स्वास्थ्य विभाग को ऐसे अवैध अस्पतालों पर कड़ी कार्रवाई करने की तत्काल आवश्यकता है।






