बसन्ता फूफू मन्दिर कोटवाधाम में मनाया गया आठव पर्व

बसन्ता फूफू मन्दिर कोटवाधाम में मनाया गया आठव पर्व

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। क्षेत्र के श्रीकोटवाधाम स्थित बसन्ता फूफू के मन्दिर पर आठव पर्व धूमधाम के साथ भजन कीर्तन फगुवा गीतों के साथ मनाया गया। स्थानीय डांसर दीपक आदि ढोल और हारमोनियम की धुन पर थिरके। बुधवार को श्रीकोटवाधाम के बसन्ता फूफू मन्दिर पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आठव पर्व मनाया जा रहा है।बसन्ता फूफू के मन्दिर की देखरेख कर रहे माता प्रसाद सैनी,राम बक्श सैनी आदि आठव पर्व का महत्व बताते हुए आठव मेले में पंहुचे श्रद्धालुओं को सरबत का रसपान कराया।इस मौके पर पूर्णमासी वर्मा, चन्द्र प्रकाश शुक्ला, फरहरी बाबा, रामदेव गौतम अजय रावत एडवोकेट अखिलेश दास, शेष नारायण तिवारी त्रिवेणी प्रसाद गुप्ता केदार नाथ गुप्ता सोनू गुप्ता, सोहनलाल गौतम सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।