लोधौरा चौराहे पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर घायल
निष्पक्ष जन अवलोकन।
रामशंकर वर्मा।
बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र के महादेवा चौकी अंतर्गत लोधौरा चौराहे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लगभग 55 वर्षीय साइकिल सवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर भेजा, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
सूचना मिलते ही महादेवा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना में शामिल पिकअप वाहन (संख्या UP 42 CT 4730) को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि पिकअप रामनगर से सूरतगंज मार्ग की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ।
स्थानीय लोगों के अनुसार घायल की पहचान मोहम्मद उमर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लोधौरा चौराहे पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि चौराहे से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुचारू किया जाए, जिससे भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।









