Zero Fatality District (ZFD) अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों (CC टीम) की समीक्षा

Zero Fatality District (ZFD) अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी यातायात द्वारा क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों (CC टीम) की समीक्षा

निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/ क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ0 चारू द्विवेदी के नेतृत्व में Zero Fatality District (ZFD) अभियान के अंतर्गत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु गठित क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों की समीक्षा की गई।इस दौरान प्रभारी यातायात, रॉबर्ट्सगंज, चोपन, घोरावल एवं बभनी थानों की क्रिटिकल कॉरिडोर टीमों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। समीक्षा के दौरान निर्देशित किया गया कि सभी टीम प्रभारी अपने क्षेत्र के क्रिटिकल कॉरिडोर पर विशेष सतर्कता रखते हुए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। बिना हेलमेट वाहन चलाना, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, ओवरलोडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करना, सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़ा करना आदि के विरुद्ध नियमित चेकिंग अभियान चलाकर प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जाए।इसके अतिरिक्त सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित प्रत्येक घटना का IRAD/eDAR पोर्टल पर समयबद्ध डाटा फीडिंग सुनिश्चित करने, दुर्घटना के कारणों का विश्लेषण कर सुधारात्मक कदम उठाने तथा चिन्हित ब्लैक स्पॉट/दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के भी निर्देश दिए गए।जनपद पुलिस द्वारा Zero Fatality District (ZFD) अभियान के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।