तहसीलदारो ने संयुक्त रूप से निकाली तिरंगी रैली

तहसीलदारो ने संयुक्त रूप से निकाली तिरंगी रैली

निष्पक्ष जान अवलोकन! सिंगरौली / स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जनसामान्य में उत्साह और देशभक्ति के साथ स्वाधीनता दिवस मनाये जाने हेतु हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छताः स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान आरंभ किया गया है। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के निर्देशन में जिले में संचालित समस्त विभाग अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे है। इसी क्रम में आज सिगरौली जिले के विभिन्न तहसीलो में पदस्थ तहसीलदारो, नायब तहसीलदारो ने संयुक्त रूप में तिरंगा रैली निकालकर अपनी सहभागीता दी।तिरंगा रैली में तसीलदार सविता यादव, प्रीती सिकरवार, जान्हवी शुक्ला, ऋषि नारायण सिंह, महेन्द्र कोल, राजेन्द्र बंसल, दीपेन्द्र तिवारी ने हाथ में तिरंगा लेकर रैली में शामिल रहे।