सेवा निवृत्त हुए नगर निगम के कार्यपालन यंत्री नगर क्षेत्र के विकास कार्यो में उपाध्याय जी का सराहनीय योगदान रहा है :-देवेश पाण्डेंय

सेवा निवृत्त हुए नगर निगम के कार्यपालन यंत्री नगर क्षेत्र के विकास कार्यो में उपाध्याय जी का सराहनीय योगदान रहा है :-देवेश पाण्डेंय

निष्पक्ष जान अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली /नगर पालिक निगम सिंगरौली के कार्यपालन यंत्री श्री व्हीपी उपाध्याय को आज निगम सभागार में नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय सहित उपस्थित पार्षदो अधिकारियो कर्मचारियों के द्वारा शाल श्रीफल देकर भावभीन विदाई दी गई।   इस अवसर पर निगम अध्यक्ष ने कार्यपालन यंत्री के कार्यो की सराहना करते हुयें कहा कि निगम क्षेत्र के विकास कार्यो में उपाध्याय जी का योगदान सराहनीय रहा है। उन्होने कहा कि सेवानिवृत हो रहे निगम के कार्यपालन यंत्री ने लंबे समय तक नगर निगम कार्यालय में अपनी सेवाएं प्रदान करके अधीनस्थ कर्मचारियों का जिस तरह मार्गदर्शन किया एवं शहर के हित में किए जाने वाले कार्यों में अपना जो योगदान दिया उसे भुलाया नहीं जा सकता। हम सब उनके खुशमय आगामी जीवन की कामना करते है।  इस अवसर पर पार्शद सीमा जयसवाल संतोष शाह, परमेश्वर पटेल, अनिल बैस, संतोष शाह, अखिलेश सिंह, शेखर सिंह, सत्रुघन लाल शाह, रामनरेश शाह, प्रेम सागर मिश्रा, राम मिलन भारती, अनुष्का यादव, आशीष बैस, लालस कुमारी यादव, राजबादुर पनिका, कमलेश कुमार बर्मा, संजय सिंह, सावनमती कुशवाहा, बंतो कौर सहित निगम के उपायुक्त आरपी बैस, उपायुक्त वित्त सत्यम मिश्रा, सहाकय यंत्री संतोष पाण्डेय, एस.एन द्विवेदी, उपयंत्री नितिन तिवारी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।