समाजवादी चिंतक विधायक एवं सांसद रामसेवक यादव की 99वीं जयन्ती मनाई गई

समाजवादी चिंतक विधायक एवं सांसद रामसेवक यादव की 99वीं जयन्ती मनाई गई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। बाराबंकी ।शहर के देवा रोड स्थित गांधी भवन में लोहिया जी के साथी,प्रखर समाजवादी चिंतक विचारक पूर्व विधायक,पूर्व सांसद,स्वर्गीय बाबू रामसेवक यादव जी की 99 वीं जयंती के अवसर पर व्याख्यान एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बाबू स्वर्गीय राम सेवक यादव जन्मशताब्दी समारोह सेवा समिति द्वारा आयोजित पण्डित राजनाथ शर्मा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि समाजवादी नेता पूर्व मंत्री नेता प्रतिपक्ष रहे रामगोविन्द चौधरी विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने स्वर्गीय राम सेवक यादव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन परिचय पर विस्तार से चर्चा की।पूर्व मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय राम सेवक यादव जी के 100 साल पूरे होने पर पूरे साल जन्मशताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जाएगा।श्री गोप जी ने कहा कि स्वर्गीय राम सेवक यादव जी के विचारों को पढ़ने और सीखने की जरूरत है आज के नवजवानों को उनके पदचिन्हों पर चलकर समाज की सेवा करना चाहिए। इस मौके पर मौजूद लोगों में पूर्व विधायक सरवर अली खां ,चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह वर्मा,वरिष्ठ धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ,समाजसेवी उमेर किदवई ,अनिल त्रिपाठी ज्ञान सिंह यादव ज ,अजय वर्मा बबलू,हशमत अली गुड्डू,राम सिंह यादव,हरिराम यादव,राजेश यादव, उमेश उर्फ संतोष रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष पासी उत्थान समिति उत्तर प्रदेश बाराबंकी ,महिला अध्यक्ष पूनम यादव,कामता यादव,विकास यादव,सरताज चौधरी, जितेन्द्र पटेल,संचालक पार्टेश्वरी प्रसाद पवन वर्मा पूर्व प्रधान जितेन्द्र पटेल पूर्व प्रधान आदि सैकड़ों लोगों ने स्वर्गीय राम सेवक यादव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।