हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद चित्रकूट के पटेल तिराहा से धनुष चौराहा होते हुए शहीद पार्क एल आई सी तिराहा तक तिरंगा यात्रा का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आज जनपद चित्रकूट के पटेल तिराहा से धनुष चौराहा होते हुए शहीद पार्क एल आई सी तिराहा तक तिरंगा यात्रा का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया शहीद पथ में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया, साथ ही राष्ट्रगान भी प्रस्तुत किया गया। हर घर तिरंगा यात्रा के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर, मां अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, मां अध्यक्ष जिला कोआपरेटिव बैंक बांदा चित्रकूट पंकज अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक दिनेश प्रसाद मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी चंद्रप्रकाश खरे, दिनेश तिवारी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजन उपाध्याय, नगर अध्यक्ष भाजपा रवि गुप्ता, महामंत्री भाजपा आलोक पांडेय ,मंत्री मनोज तिवारी, राघवेंद्र सिंह, विकास मिश्रा, प्रेमलाल वाल्मीकि आदि सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं उपनिदेशक पर्यटन आर के रावत, जिला विकास अधिकारी सत्य राम यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा, डीसी मनरेगा डी एन पांडेय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद कर्वी लाल जी यादव सहित संबंधित अधिकारी एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं शिक्षक संभान्त नागरिक व्यापारी तिरंगा यात्रा में शामिल रहे। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में जनपद चित्रकूट में 12 अगस्त 2025 से 15 अगस्त 2025 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न आयोजनों के माध्यम से बड़े ही धूमधाम से कराया जाएगा।