सीओ महसी डी. के. श्रीवास्तव को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया सिल्वर मेडल

साथ में अन्य तीन उप निरीक्षक को भी मिला सम्मान

सीओ महसी डी. के. श्रीवास्तव को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया सिल्वर मेडल
सीओ महसी डी. के. श्रीवास्तव को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदान किया गया सिल्वर मेडल

निष्पक्ष जन अवलोकन। अभिषेक सिंह। बहराइच।बहराइच में 79 वॉ स्वंतत्रता दिवस समारोह पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह ने राष्ट्रगान किया और राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रगान के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता की प्रतिज्ञा दोहराई गई। समझ में उत्कृष्ट सेवा के लिए कई पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया।इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह प्रदान किया गया। उप निरीक्षक परिवहन धर्मेंद्र कुमार यादव को स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह मिला। उपनिरीक्षक हरेंद्र नाथ राय को सिल्वर प्रशंसा चिन्ह मिला वही रामगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार पांडे को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से नवाजा गया। पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने पुलिस कर्मियों से पारदर्शिता और न्याय के साथ काम करने का आहान किया। भारत नेपाल सीमा को लेकर कप्तान बहराइच ने काफी वार्ता की।