राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल आदि का वितरण
निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जनपद में शनिवार को न्यायमूर्ति अजय भनोट उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर जनपद न्यायालय परिसर एवं जिला कारागार। , राजकीय सम्प्रेक्षण गृह नेहरूनगर राजकीय बाल गृह दैलवारा का निरीक्षण किया। एव जनपद न्यायालय परिसर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाईकिल आदि का वितरण किया गया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्षता में तथा मयंक जायसवाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की देख रेख में न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम अशोक कुमार सिंह, जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य न्यायाधीशगण द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया तथा आज ही मेडीकल हेल्थ चेक अप कैम्प का भी आयोजन न्यायालय परिसर में किया गया। उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर विभिन्न प्रकार के कुल 43506 वादों का निस्तारण किया जाकर 115434391 रूपये की समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। राकेश वर्मा, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण द्वारा मोटर दुर्घटना से संबंधित 23 वाद निस्तारित कर रूपया 6015000 का प्रतिकर दिलाया गया। नन्दप्रताप ओझा, प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, द्वारा पारिवारिक वाद से संबंधित 55 वाद निस्तारित किये गये। सरिता वाधवानी, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत ललितपुर द्वारा चार वादों का निस्तारण किया गया। यादवेन्द्र सिंह, अपर जिला जज प्रथम, ललितपुर द्वारा 27 वाद निस्तारित कर रूपया 1000 की समझौता राषि का निर्धारण किया गया। सुनील सिंह, अपर जिला जज (डकैती) ललितपुर द्वारा 10 वाद निस्तारित कर रू0 4500 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया। विकास कुमार, अपर जिला जज एस,सी,एस,टी,एक्ट ललितपुर द्वारा पांच वाद निस्तारित कर रूपया 2500 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया। नवनीत भारती, अपर जिला जज पॉक्सो द्वारा एक वाद का निस्तारण किया गया। रवि कुमार गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्टेट द्वारा 3850 वाद निस्तारित कर रुपया 262050 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। देवप्रिय सारस्वत, सिविल जज जू,डि, द्वारा 1075 वाद निस्तारित कर 122350 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। अदिति जैन, अपर सिविल जज जू,डि, द्वारा 1022 वाद निस्तारित कर 1425650 रूपया की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। नवीन कुमार-, सिविल जज जू,डि,-एफ,टी,सी, द्वारा 1336 वाद निस्तारित कर 727000 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। बहादुर सिंह, विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट, ललितपुर द्वारा 712 वाद निस्तारित कर रूपया 591800 का समझौता धनराशि का निर्धारण किया गया। अतुल, सिविल जज जू,डि,महरौनी द्वारा 2543 वाद निस्तारित कर रूपया 2240 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। रंजीत, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय तालबेहट द्वारा 147 वाद निस्तारित कर रूपया 3880/- का जुर्माना अधिरोपित किया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न बैंकों के 527 वादों का निस्तारित कर रूपया की समझौता राषि का निर्धारण किया गया। . भारत संचार निगम लिमिटेड द्वारा टेलीफोन से संबंधित 12 वाद निस्तारित कर रूपया 21742 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। जिलाधिकारी एवं उनके अधीनस्थ न्यायालयों/विभागों द्वारा 32149 वादों का निस्तारण किया गया। . जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, द्वारा एक वाद निस्तारित कर रूपया 330792 की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। स्टाम्प ललितपुर द्वारा दो वाद निस्तारण कर 42210- की समझौता धनराषि का निर्धारण किया गया। मुख्यालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, बैंक के अधिकारी कर्मचारीगण, वादकारीगण उपस्थित रहे एवं वादकारियो ने अपने वादों का सुलह-समझौता के आधार पर निस्तारण कराकर राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ प्राप्त किया।