भदोही में अदिति यादव बनी सांकेतिक डीआईओएस

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही।
कक्षा-11वीं की छात्रा है अदिति यादव भदोही। मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए तमाम विभागों में एक दिन के लिए सांकेतिक अधिकारी नियुक्त करके एक जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को भारत भारती इंटरमीडिएट कॉलेज की 11वीं की छात्रा अदिति यादव को सांकेतिक डीआईओएस नियुक्त किया गया। अदिति यादव गोपीगंज क्षेत्र के झम्मनपुर गांव निवासी सुभाष यादव की बेटी है। सोमवार को डीआईओएस के पद पर नियुक्त होने के बाद अदिति ने कई फरियादियों की समस्याओं को सुनकर समाधान किया। जिसमें बिछियां इंटर कॉलेज के एक अध्यापक ने अपनी समस्या रखी और अदिति यादव ने उनकी समस्या का समधान करने का आश्वासन दिया। अदिति यादव ने कहा कि विद्यालयों में लैब की सुविधा हो और अध्यापकों के लिए वेतन और प्रोत्साहन की सुविधा की बात कही। अदिति यादव एक आईएएस ऑफिसर बनना चाहती है, जिसके बारे में भदोही के डीआईओएस अंशुमान ने अदिति को तमाम जानकारी भी ली और मोटिवेट किया। अदिति ने अपने पढ़ाई और सफलता का श्रेय माता पिता और आध्यापकों को दी। सरकार के मिशन शक्ति कार्यक्रम की खूब सराहना की और बताया कि इसका उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को प्रोत्साहित करने तथा मजबूत बनाने का लक्ष्य है, आज की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषो से पीछे नहीं है। कहा कि महिलाएं अपने को कमजोर न समझें खुद को सशक्त बनते हुए समाज में अपनी अहम भूमिका निभाएं। भदोही के डीआईओएस अंशुमान ने अदिति यादव को सम्मानित करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कहा कि सरकार की मंशा है कि महिलाएं सशक्त हो और समाज की मुख्य धारा से जुड़े। बताया कि मिशन शक्ति अभियान के क्रम में भारत भारती इंटरमीडिएट कॉलेज गोपीगंज भदोही की 11वीं की छात्रा अदिति यादव को आज सांकेतिक डीआईओएस बनाया गया। इस मौके पर अदिति के पिता सुभाष चंद यादव और प्रबंधक माता प्रसाद चौबे समेत तमाम लोग मौजूद रहे।