बेरोजगार युवा युवतियों को आरसेटी में प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के काबिल बनाया जाता है- ओमप्रकाश कुरील
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। भारत सरकार ग्रामीण मंत्रालय द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र ( आरसेटी ) में 30 दिवसीय फ्रिज एसी मरम्मत प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया । इस प्रशिक्षण में करीब 35 बेरोजगार युवाओं ने एसी और फ्रिज मरम्मत का हुनर सीख कर स्वरोजगार के काबिल बने हैं ।इनमें से कई युवा तो स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं और अपना आर्थिक संसाधन जुटाने में लग गए हैं ,कई युवा रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाएंगे । उक्त जानकारी देते हुए आरसेटी के डायरेक्टर ओम प्रकाश कुरील ने बताया कि इंडियन बैंक के सहयोग से आरसेटी शिवरामपुर भांगा में आईटीआई के सामने संचालित है यहां पर युवाओं को विभिन्न प्रकार के व्यवसायों में प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम कुशल प्रशिक्षक द्वारा किया जा रहा है ,अभी एक माह पहले फ्रिज ,एसी मरम्मत प्रशिक्षण शुरू कराया गया था ।अनुभवी प्रशिक्षक अरविंद कुमार द्वारा बेरोजगारों को एसी फ्रिज के मरम्मत का विधिवत काम सिखाया गया। यहां पर बच्चों ने पूर्ण मनोयोग से इस प्रशिक्षण को प्राप्त किया ।लगभग सभी बच्चे प्रयोगात्मक परीक्षा में भी सफल हुए और सभी एसी और फ्रिज का मरम्मत का काम अच्छी तरह सीख चुके हैं ।अब इस प्रशिक्षण के बाद यहां पर बालिकाओं के लिए सिलाई और ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण 1 मई से शुरू हो गया है जो 31 मई तक चलेगा ।इसमें ग्रामीण इलाकों की बालिकाएं बढ़-चढ़कर पंजीकरण कराया है अभी 2 मई तक इच्छुक बालिकाएं प्रवेश ले सकती हैं ।कुशल प्रशिक्षिकाओं द्वारा बालिकाओं को ब्यूटी पार्लर और सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा । समापन समारोह के अवसर पर वसिला गांव के शोभित नादी तौरा के मयूर कपना इटौरा के रवि करण भरतकूप के अश्वनी राजापुर के पुष्पेंद्र करवी माफी के देवेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि वह बेरोजगारी से बेहद परेशान थे तब उन्होंने आरसेटी आकर प्रशिक्षण प्राप्त किया अब वह बेहद उत्साहित हैं कि वह एक काबिल इंसान बनकर आत्मनिर्भर होकर जिंदगी व्यतीत करेंगे। इस अवसर पर समाजसेवी शंकर प्रसाद यादव, फैकल्टी सहायक प्रशांत कुशवाहा, कार्यालय प्रभारी गौरव श्रीवास्तव, सलीम खान, चुन्नीलाल, प्रशिक्षक अरविंद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।









