सफदरगंज बदोसरांय मार्ग से औलिया लालपुर सडक का निर्माण कार्य शुरू

सफदरगंज बदोसरांय मार्ग से औलिया लालपुर सडक का निर्माण कार्य शुरू

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत‌।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बदोसराय-सफदरगंज मार्ग से औलियालालपुर तक जर्जर सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा यह कार्य कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्र के हजारों राहगीरों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।स्थानीय राहगीरों, ललित, राहुल और सतीश ने बताया कि यह सड़क अपनी खराब हालत के कारण काफी चर्चा में थी। गड्ढों और जर्जर स्थिति के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था।उन्होंने कहा कि सड़क बनने से स्कूली बच्चों, किसानों और दैनिक यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी, खासकर बरसात के मौसम में। यह सड़क बदोसराय-सफदरगंज मार्ग से औलिया लालपुर तक आसपास के कई गांवों को मुख्य मार्ग से जोड़ती है। इसके नवीनीकरण से आवागमन में सुगम होंगे। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के इस कार्य की सराहना की है।अवर अभियंता सिल्की अग्रवाल ने बताया कि लंबे समय से क्षतिग्रस्त इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़क का निर्माण जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।