अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार, चित्रकूट में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार, चित्रकूट में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महेंद्र कोटार्य जी (जिला अध्यक्ष), पंकज अग्रवाल जी (को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष), बृजेश त्रिपाठी जी (चेंबर ऑफ कॉमर्स अध्यक्ष), गिरीश अग्रवाल जी (पेट्रोल पंप अध्यक्ष), अरुण गुप्ता जी (होटल एसोसिएशन अध्यक्ष), अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे स्वप्निल यादव जी, विकास जी (ए.एम., उद्योग विभाग) तथा डॉ. सुधा सिंह (उद्यमी मित्र, इन्वेस्ट यूपी, उद्योग विभाग) सहित अन्य अधिकारी, उद्यमी एवं श्रमिकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा एवं सुना गया। उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने श्रमिकों के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं एवं सरकार की नीतियों की जानकारी प्राप्त की तथा कार्यक्रम को अत्यंत ध्यानपूर्वक देखा। कार्यक्रम में श्रमिकों के योगदान को सराहते हुए उनके अधिकारों एवं कल्याण पर विशेष बल दिया गया। सभी उपस्थित जनों ने कार्यक्रम को सफल एवं प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।









