चचेरे देवर ने छूरा से प्रहार कर महिला की ले ली जान

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही।
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के जगन्नाथ पुर गांव मे कालीन बुनाई करने वाले छूरा के प्रहार से घायल पार्वती देवी 40 वर्ष की मौत हो गई। मृत महिला को शनिवार की रात चचेरे देवर ने कालीन बुनाई करने वाले छूरा से प्रहार कर घायल कर दिया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया था। घटना की जानकारी पर पहुची पुलिस आरोपी सहित तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। मृतक महिला के पुत्री की रविवार को बारात आने वाली थी। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि गांव निवासी स्वर्गीय अनिल सरोज की पत्नी पार्वती देवी पति के निधन के बाद अपने चचेरे देवर के साथ सूरत मे रहती थी। कुछ दिनों से दोनों का तालमेल बिगड़ गया था। देवर उसे छोड़ कर मुम्बई चला गया था और वह घर लौट आई थी। पार्वती अपनी बड़ी लड़की की शादी की तैयारी मे लगी थी। इसकी जानकारी पर देवर भी गांव आ गया था। शनिवार को दिन मे पार्वती अपने ससुर के साथ गोपीगंज बाजार में सामान की खरीदारी करने आई थी। ससुर ज्ञानचंद सामान लेकर बाइक से घर चला गया और पार्वती आटो से गांव पहुची जहा आटो से उतर कर घर की ओर जा रही थी, रास्ते में घात लगाकर बैठे चचेरे देवर राजकुमार उर्फ जैकी ने कालीन बुनाई करने वाले छुरा से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया था। जहा देर रात उसकी मौत हो गई उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पोस्ट मार्टम के बाद शव घर पहुचा। उसके अंतिम संस्कार के साथ ही सादगी पूर्वक बेटी की शादी की रस्म पूरी की गई।