ग्राम पंचायत चौरासी के ग्राम प्रधान चंद्रशेखर आजाद के द्वारा अपने निजी आवास पर नवदिवसीय धार्मिक कथा का भाग्य आयोजन किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन। बदरूजमा चौधरी। ग्राम पंचायत चौरासी
स धार्मिक अनुष्ठान में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री अश्वनी व्यास महाराज जी ने श्रद्धालु जनों को राम कथा और शिव कथा का दिव्य रसपान कराया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप और जीवन में उनके आदर्शों को अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही, भगवान शिव की महिमा, उनके तप, त्याग और भक्ति के महत्व को भी विस्तारपूर्वक बताया। श्री व्यास जी ने भक्तों को बताया कि रामचरितमानस केवल एक ग्रंथ नहीं बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ पद्धति है। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धा भाव से सभी भक्तजन भक्ति में लीन नजर आए। आयोजन में स्थानीय नागरिकों सहित आस-पास के ग्रामीणों ने भी भाग लेकर धर्म लाभ अर्जित किया। ग्राम प्रधान चंद्रशेखर आजाद ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार प्रकट किया।