सेवा पखवाडा अभियान की मंण्डलीय कार्यशाला हुई

सेवा पखवाडा अभियान की मंण्डलीय कार्यशाला हुई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।लोक निर्माण विभाग अतिथि गृह सिरौलीगौसपुर में सेवा पखवाडा अभियान की मंण्डल स्तरीय कार्यशाला में भाजपा के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी शामिल हुए। इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने कहा कि सेवा पखवाडा अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन का आधार बने यही हमारी सामूहिक संकल्पना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सत्ता का साधक नहीं सेवा साधक है सेवा पखवाड़ा अभियान उसी संस्कार का परिणाम है।इस अवसर पर मंण्डल अध्यक्ष संदीप कुमार रावत पूर्व अध्यक्ष सन्तोष कुमार पाण्डेय, अमित पांडेय आदि मौजूद रहे।