विश्व पुस्तक मेले में ललितपुर की नेहा का डंका गंगी का खोजू सर्वश्रेष्ठ बाल पुस्तक सम्मानित

प्रगति मैदान में आयोजित इंटरनेशनल बुक फेयर में रवीना प्रकाशन ने दिया सम्मान

विश्व पुस्तक मेले में ललितपुर की नेहा का डंका गंगी का खोजू सर्वश्रेष्ठ बाल पुस्तक सम्मानित

लेखिका की पांच अन्य कृतियों ने भी पाठकों के बीच बटोरी सुर्खियां ,,,,,,,,,,,, निष्पक्ष जन अवलोकन। अरविन्द कुमार पटेल। ललितपुर। जनपद मैं गुरुवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 'वर्ल्ड बुक फेयर' (विश्व पुस्तक मेले) में जनपद ललितपुर की युवा साहित्यकार नेहा जैन ने अपनी लेखनी का परचम लहराया है। साहित्य और विचारों के इस अंतरराष्ट्रीय उत्सव में नेहा जैन की बाल साहित्य पर आधारित लोकप्रिय कृति 'गंगी का खोजू: एक नन्हा योद्धा' को रवीना प्रकाशन द्वारा 'बेस्ट चाइल्ड लिटरेचर बुक' के सम्मान से नवाजा गया। मेले के दौरान नेहा की अन्य चर्चित पुस्तकें— 'आईना-ए-अज़ीज़', 'एक रास्ता चांद का', 'चंद हिस्से सत्य के रेत की धरा पर' और 'वो गौतम बुद्ध हुआ' भी पाठकों के आकर्षण का केंद्र रहीं। 'एक रास्ता चांद का' को पहले भी 'आज तक' की साहित्य रैंकिंग में टॉप-10 में स्थान मिल चुका है। सांस्कृतिक चेतना की मिसाल: प्रकाशक चंद्रहास ने नेहा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी लेखनी में समाज की कड़वी सच्चाई और भाषा की सहज सुंदरता का अद्भुत समन्वय है। 'गंगी का खोजू' में उत्तराखंड की लोक संस्कृति को जिस प्रभावी ढंग से पिरोया गया है, वह बाल मन की जिज्ञासाओं को समझने का नया दृष्टिकोण प्रदान करता है। शोध में भी मनवाया लोहा: सिर्फ सृजनात्मक लेखन ही नहीं, बल्कि नेहा के शोध पत्र भी अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनके शोध 'प्रेमचंद का साहित्य', 'आदिवासी विमर्श' और 'किन्नर विमर्श' जैसे गंभीर विषयों पर आधारित हैं। उनकी इस उपलब्धि पर ललितपुर सहित देशभर के साहित्यकारों ने हर्ष व्यक्त किया है।