जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

जनपद न्यायाधीश ने राष्ट्रीय लोक अदालत जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

निष्पक्ष जन अवलोकन  विनय सिंह   (बाराबंकी)। आगामी 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के  प्रति आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को  विभिन्न विभागों को शामिल करते हुये कार जागरूकता रैली निकाली गई। जिसे जिला जज  प्रतिमा श्रीवास्तव ने  न्यायालय गेट संख्या-1 से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह जागरूकता रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गुजरी, जिसमें जेब्रा पार्क, नबी गंज, पीरबटावन, राजकमल, छाया चौराहा और पुलिस लाइन मुख्य रहे। इन क्षेत्रों में रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और आखिर में जनपद न्यायालय के गेट संख्या-2 पर पहुँचकर इसका समापन हुआ। रैली में शामिल वाहनों पर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं उनके उनके विभागों के नामों के बैनर लगाये गये थे।जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने बताया  कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व एवं लाभों के प्रति जागरूक करना है। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने अपने विभागों से संबंधित विवादों को आपसी सहमति एवं सुलह समझौते से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ।