होली मिलन कार्यक्रमों से आपसी भाईचारे को मिलती है मजबूती : चंद्र मोहन द्विवेदी

होली मिलन कार्यक्रमों से आपसी भाईचारे को मिलती है मजबूती : चंद्र मोहन द्विवेदी

निष्पक्ष जन अवलोकन। ।

 शिवसंपत करवरिया।

चित्रकूट। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन द्वारा सीतापुर स्थित अष्ट सिद्ध हनुमंत आश्रम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री चंद्र मोहन द्विवेदी मौजूद रहे। इस अवसर पर श्री राम नाम संकीर्तन के साथ भंडारा भी हुआ। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती साधना सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को अवीर गुलाल लगाकर होली की बधाई देकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। ट्रेड यूनियन की जिला अध्यक्ष साधना सिंह ने कहा कि होली का त्यौहार हमें वर्ष भर की आपसी बुराइयों को त्याग कर प्रेम भाईचारे से रहने की प्रेरणा देता है ‌ । समाज में आजकल छोटी-छोटी बातों को लेकर मन मुटाव हो जाता है समाज में प्रेम भाईचारा का ह्रास हो रहा है। यह पर्व हमें छोटी-मोटी मनमुटाव की बातों को भुलाकर आपसी प्रेम भाव से रहने का अवसर प्रदान करता है। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन द्विवेदी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूती मिलती है,इस तरह के आयोजन जगह-जगह होने चाहिए। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती दिव्या त्रिपाठी, राखी चौबे, भाजपा नेत्री विनीता द्विवेदी प्रियंका ओझा, रचना पांडेय अर्चना सिंह, मीना गुप्ता, सुमन पूजा आरती रत्नेश सिंह विनय सिंह मन्नू सिंह यश प्रताप सिंह सत्यनारायण अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।