महर्षि वाल्मीकि आश्रम (लालापुर) में जिला प्रशासन द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान संचालित

महर्षि वाल्मीकि आश्रम (लालापुर) में जिला प्रशासन द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान संचालित
महर्षि वाल्मीकि आश्रम (लालापुर) में जिला प्रशासन द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान संचालित

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। जनपद के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक केंद्र महर्षि वाल्मीकि आश्रम, लालापुर की गरिमा एवं स्वच्छता बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के मार्गदर्शन में एक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विदित हो कि आश्रम परिसर में प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन हेतु एकत्रित होते हैं। श्रद्धालुओं द्वारा उपयोग के पश्चात दोना-पत्तल, प्लास्टिक के गिलास एवं अन्य अपशिष्ट यत्र-तत्र फेंके जाने के कारण परिसर में गंदगी व्याप्त हो गई थी। जन-आस्था के इस केंद्र की स्वच्छता को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मानिकपुर, खंड विकास अधिकारी मानिकपुर एवं वन विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। विकास खंड एवं वन विभाग के कर्मियों ने समन्वय स्थापित कर संपूर्ण आश्रम क्षेत्र एवं पहाड़ी मार्ग की गहन सफाई की। सफाई अभियान के पूर्व एवं पश्चात की स्थितियों में व्यापक सुधार देखा गया है। एकत्रित कूड़े का निस्तारण वैज्ञानिक पद्धति से कराया गया। लालापुर बाल्मीकि आश्रम के आस पास सफाई कराई गई। 3 वेंडिंग जोन का स्थान फिक्स कर दिया गया। अस्थाई अतिक्रमण भी हटना शुरू हो गया। अतिक्रमण हटाने में फॉरेस्ट विभाग भी उपस्थित रहा। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने स्पष्ट किया कि यह स्वच्छता अभियान केवल एक बार की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि इसे एक निरंतर अभियान के रूप में चलाया जाएगा।