फल खरीदते समय युवक से मारपीट, घटना सीसीटीवी में कैद
निष्पक्ष जन अवलोकन
बदायूं/बिल्सी। नगर पालिका बाजार में फल खरीदते समय एक युवक के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट कर दी। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की है। नगर के मोहल्ला संख्या छह की जैन कॉलोनी निवासी अंशुल कुमार जैन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह अपनी दुकान के पास एक ठेले से फल खरीद रहे थे। उसी दौरान मामूली कहासुनी को लेकर बादशाहपुर निवासी दो युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले उसकी रेडीमेड कपड़े की दुकान पर बादशाहपुर निवासी कुछ लोग कपड़ा खरीदने आए थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर आरोपियों ने बाद में फल खरीदते समय उनके साथ मारपीट कर दी। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र मिला है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।








