रूद्रपुर की पूजा ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ किया क्षेत्र का नाम रोशन

डी एस एस स्कूल की 12वीं की छात्रा को लोगों ने दी बधाई
निष्पक्ष जन अवलोकन।
रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।
रूद्रपुर, देवरिया। कस्बा निवासी युवा भाजपा नेता तेजप्रताप गुप्ता की भतीजी पूजा गुप्ता ने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में ह्यूमैनिटीज विषय से 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र में गौरव का विषय बना दिया है। रूद्रपुर नगर पंचायत के टेढ़ा स्थान वार्ड निवासी राजेन्द्र कुमार गुप्ता की पुत्री पूजा देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मेधावी छात्रा है।
उसकी इस उपलब्धि पर परिवारजनों सहित केन्द्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान, पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक जय प्रकाश निषाद, पूर्व चेयरमैन सुबाष मद्धेशिया, राजीव गुप्ता, मनमथ त्रिपाठी, मणिंद्र नारायण सिंह, भोला गुप्ता, श्रवन गुप्ता, बाजन गुप्ता, अशोक गुप्ता, तेजप्रताप गुप्ता, बाजन गुप्ता एवं अन्य संबंधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा की मेहनत, लगन और पारिवारिक सहयोग को इस सफलता का आधार माना जा रहा है। पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और मित्रों को दिया है। क्षेत्रवासियों ने भी पूजा की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।