राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 42558 मुकदमें निस्तारित

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 42558 मुकदमें निस्तारित

निष्पक जन अवलोकन। मनोज अग्रहरी। मीरजापुर | राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 42558 मुकदमें निस्तारित हुए और 6.64 लाख रूपया जुमार्ना वसूल किये और मृतको व घायलों को 4.10 करोड़ रूपये का प्रतिकर एवार्ड पारित हुआ | राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, सर्वोच्च न्यायालय एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन पर जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अरविन्द कुमार मिश्रा ।।, अपर जनपद न्यायाधीश / नोडल अधिकारी (रा०लो० अ०) सन्तोष कुमार गौतम डीएलएसए सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश विनय आर्या एवं सभी न्यायिक अधिकारीगण संयुक्त रूप से दीवानी न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किये। जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा ।। ने सभी न्यायिक अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक किए और राष्ट्रीय लोक अदालतें कि सफलता की उद्देश्य एवं गरीबो की मदद के लिए उनके मुकदमों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में निस्तारण करने एवं वादकारियों को अधिकतम सहुलियत प्रदान करने का निर्देश दिए। जनपद न्यायाधीश अरविन्द कुमार मिश्रा।। ने कुल 01 आर्बिट्रेशन निष्पादन मामलें, 01 निसलिनियस मामलों का निस्तारण किए और रू0 40.23 हजार आर्बिट्रेशन अवार्ड पारित किए। प्रधान न्यायाधीश संजय कुमार शुक्ल ने वैवाहिक मामलों के कुल 35 मुकदमों का निस्तारण किए। पीठासीन अधिकारी मोटर अधिकरण सत्य प्रकाश ने 63 मोटर दुघर्टना प्रतिकर मामलों का निस्तारण किए और उकरोड़ 71 लाख, 28 हजार रूपये प्रतिकर के रूप में मृतको एवं घायलों के परिजनों को दिलाये। स्थायी लोक अदालत चेयरमैन बृजेश नरायण मिश्र ने कुल 02 मुकदमों का निस्तारण किए। अपर जिला जज/सचिव डीएलएसए विनय आर्या ने 389 बैंक ऋण प्री-लिटिगेशन के मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराये और लगभग 2.43 करोड पर बकायेदारों से समझौता कराकर ऋणवसूली कराये। अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश ई०सी० एक्ट आसिफ इकबाल रिजवी ने विद्युत अधिनियम के कुल 75 मामलों का निस्तारण किये। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गरिमा सिंह ने कुल 1614 मुकदमों का निस्तारण की और 03 लाख 95 हजार 350/- जूर्माना वसूल की। सिविल जज (सी.डि.) विकास सिंह ने कुल 56 सिविल व 06 सक्सेशन वादों का निस्तारण किए और लाखों रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रथम अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पल्लवी सिंह ने कुल 478 मुकदमों का निस्तारण की और 01 लाख 91 हजार 400 रूपये जुर्माना वसूल की। सिविल जज (जू०डि०)। अणिमा मिश्रा ने 03 मूलवाद व 06 सक्सेशन वादों का निस्तारण किए और लाखों रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए। सिविल जज (जू०डि०) चुनार ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ने 03 मूल वादों 03 सक्सेशन वादों का निस्तारण किए और लाखों रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रदान किए। ग्राम न्यायालय मड़िहान प्रीति ने 103 मुकदमों का निस्तारण की और 1030 रूपया जुर्माना वसूल की। जीनत परवीन ग्राम न्यायालय लालगंज ने 120 मुकदमों का निस्तारण की और 15000 रूपया जुर्माना वसूल की। मिना अख्तर अपर सिविल जज (जू०डि०) ने 80 मुकदमों का निस्तारण की और 800 रूपया जूर्माना वसूल की। अभिषेक सिंह सिविल जज (जू०डि०) / एफटीसी/महिला ने कुल 104 मुकदमों का निस्तारण की और 1000 रूपया जुर्माना वसूल मर्माना वसूल की। अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) / नोडल अधिकारी रा.लो.अ. शिव प्रताप शुक्ला के अच्छे प्रयास से नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारियों व तहसीलदार/नायब तहसीलदारों के न्यायालयों, चकबन्दी न्यायालयों द्वारा निस्तारित राजस्व वाद कुल 36775 मामलों का निस्तारण किया गया। नगरपालिका परिशद ने 2335 मुकदमों का निस्तारण किए। विद्युत विभाग के 216 प्री-लिटिगेश मामलों का निस्तारण किए। ई-चालान यातायात के 2973 चालानो का निस्तारण हुआ और 05 लाख 89 हजार रूपया ऑनलाईन जुर्माना वसूल हुए वसूल हुए और सहायक श्रमायुक्त ने 01 मुकदमें का निस्तारण किए और 11.83 लाख पीड़ितों को दिलाये। मुख्य चिकित्साधिकारी ने 9042 प्रीलिटिगेशन चिकित्सीय प्रकरणों का निस्तारण किए। आरटीओ विभाग से 2845 चालानो का निस्तारण किए और 226.36 लाख शमन शुल्क वसूल किए। बी. एस.एन.एल विभाग द्वारा 03 बिलों को निस्तारण किए और 7000-00 वसूल किए। राष्ट्रीय लोक अदालत, में एडीजे प्रथम संतोष कुमार गौतम, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो सुरेन्द्र कुमार राय, अपर जिला जज/एफटीसी चन्द्रगुप्त यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री विशाल, कम्प्यूटर आपरेटर/लिपिक रंजीत कुमार पी०एल०वी० जय प्रकाश, ओम प्रकाश, सतीश यादव, कृष्ण कुमार, प्रदीप श्रीवास्तव एवं समस्त न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किए।