या हुसैन की सदाओं से गूंजा किन्तूर रसूलपुर, बदोसरांय हजरतपुर अलम का निकाला गया जुलूस

या हुसैन की सदाओं से गूंजा किन्तूर रसूलपुर, बदोसरांय हजरतपुर अलम का निकाला गया जुलूस

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर।किंतूर गांव का अलम जुलूस या हुसैन के सदाओं के साथ कस्बा बदोसरांय चौराहे के निकट नोमानी मार्केट के सामने पंहुचा जंहा इन्तिखाब आलम नोमानी तकी कुरैशी,अकरम अंसारी,चन्दू वार्सी आदि द्वारा अलम दारों को सबील पिलाया। तत्पश्चात बदोसरांय चोराहे से रसूलपुर तिराहे से अलम जुलूस बदोसरांय गांव के अन्दर होते हजरतपुर के लिए रवाना हुआ।या हुसैन की सदाओं से गांव के गलिंया गुंजायमान रहीं। हजरतपुर से देर रात को अलम का जुलूस किंतूर के लिए रवाना होगा। पुलिस उपाधीक्षक रामनगर गरिमा पंत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय सन्तोष कुमार, उपनिरीक्षक सालिक राय, रोहित शर्मा, रवि सरोज राजस्व विभाग के महेन्द्र जायसवाल व बडी संख्या में पुलिस बल के जवान होमगार्ड चौकीदार अलम जुलूस के साथ चल रहे थे।