पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत प्रदर्शनी आयोजित मथुरा।भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। यह प्रदर्शनी पुष्पांजलि स्थित भाजपा जिला कार्यालय में लगाई गई, जिसमें अहिल्याबाई होल्कर के जीवन, कार्यों एवं समाज सुधार में उनके योगदान को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे तथा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कार्यक्रम संयोजन ज्ञानेंद्र राणा ने अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं कार्यक्रम को संबोधित किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने अहिल्याबाई होल्कर के अद्वितीय प्रशासनिक कौशल, जनकल्याणकारी नीतियों एवं सांस्कृतिक योगदान को याद किया। प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि "अहिल्याबाई होल्कर का जीवन नारी शक्ति, जनसेवा और सुशासन का प्रतीक है। उन्होंने जो आदर्श स्थापित किए, वे आज भी प्रेरणा स्रोत हैं।" भाजपा जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि "समाज सुधार एवं धार्मिक सहिष्णुता के क्षेत्र में अहिल्याबाई का योगदान अविस्मरणीय है। उनका प्रशासनिक दृष्टिकोण आज के नेतृत्व के लिए अनुकरणीय है।" भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर 'राजू' यादव ने कहा कि "त्रिशताब्दी वर्ष में हमें अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। उनके आदर्शों पर चलकर ही सशक्त समाज का निर्माण संभव है।" इस अवसर पर विनीत शर्मा पवन हिंडौन सत्यपाल चौधरी संजय शर्मा कुंज बिहारी चतुर्वेदी भगत सिंह जादौन अनिल चौधरी अंकुर अग्रवाल नरेंद्र गौतम जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा मनोज सरोठ ललित गौतम पार्षद अंकुर गुर्जर धर्मेश नितिन चतुर्वेदी ज्ञानेंद्र चौहान नेम प्रकाश चौहान पवन शर्मा अजय परखन आदि मौजूद रहे.