पराली जलाने वाले किसान पर नायब तहसीलदार अन्नू सिंह ने पांच हजार रुपए जुर्माना किया

पराली जलाने वाले किसान पर नायब तहसीलदार अन्नू सिंह ने पांच हजार रुपए जुर्माना किया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय कुमार रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी । प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद किसान खेतों में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। लगातार पराली जलाने की घटनाओं के साथ ही किसान प्रशासनिक कार्रवाई का शिकार हो रहे हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के करामातपुरवा मजरे मेलरायगंज में पराली जलाने पर नायब तहसीलदार अन्नू सिंह ने एक किसान पर ₹5000 का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार द्वारा की गई। नायब तहसीलदार अन्नू सिंह शुक्रवार को क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान उन्हें पराली जलाए जाने की सूचना मिली । इसके बाद वह अपने राजस्व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचीं। वहां उन्होंने शिवबालक पुत्र मथुरा को अपने खेत में पराली जलाते हुए पाया। जिसके बाद नायब तहसीलदार ने किसान शिव बालक से ₹5000 का जुर्माना वसूला। उन्होंने अन्य किसानों से भी पराली न जलाने की अपील किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसान पराली को नजदीकी एकत्रित सेंटर पर ले जाने की सूचना दें । जिससे सेंटर उसे उठा ले जाएगा। इससे किसानों को फायदा होगा और प्रदूषण भी नहीं फैलेगा।