कंपोजिट विद्यालय मरौचा की छात्राएं सीख रही आत्मरक्षा प्रशिक्षण।

कंपोजिट विद्यालय मरौचा की छात्राएं सीख रही आत्मरक्षा प्रशिक्षण।

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण का कंपोजिट विद्यालय मरौचा की कक्षा छह, सात व आठ की छात्राओं को खेल अनुदेशक अरविन्द सिंह के द्वारा 24 दिवसीय प्रशिक्षण लगातार दिया जा रहा है प्रशिक्षण देकर उनके आत्मविश्वास, सुरक्षा और आत्मरक्षा की क्षमता को बढ़ाना है। जिससे छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाया जा सके और वे आपातकालीन स्थितियों का सामना कर सकें। अरविन्द सिंह द्वारा बहुत ही रुचिकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।