संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 698 का उपचार किया गया

संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर में मरीजों की उमडी भीड़ 698 का उपचार किया गया

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर। संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में मरीजों की उमडी भीड़ सी एम एस, अधीक्षक,आदि डाक्टरों ने 698 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं। शुक्रवार को संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर की ओ पी डी में सी एम एस डाक्टर ए के सिन्हा, अधीक्षक डाक्टर इकबाल, डाक्टर गौरव नारायन, डाक्टर तथीर फातिमा, डाक्टर ए के प्रियदर्शी, डाक्टर धीरेन्द्र पटेल आदि चिकित्सकों ने 698 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर दवायें दी हैं। पैथालॉजी लैब में 280 मरीजों के खून के सेम्पल लेकर जांच की गयी।