युवाओं में बढ़ती नशे की लत बना चिंता का विषय, मानव भगवती कल्याण द्वारा जिले में चलाया जा रहा नशामुक्त अभियान

निष्पक्ष जन अवलोकन अनिल खटीक हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को हमीरपुर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में जिलास्तरीय जनजागरण मासिक महाआरती क्रम सम्पन्न हुई। महाआरती के प्रारंभ में मां गुरूवर के जयकारे आयुषी पाठक व ओम शर्मा ने लगवायें! इसके पश्चात माताभगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदम्बा व योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज की पावन आरती क्रम सम्पन्न हुई। महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय को भगवती मानव कल्याण संगठन महिला शाखा की जिलाध्यक्ष एकता तिवारी ने बताया कि समाज को नशामुक्त, मांसाहार मुक्त, एवं चरित्रवान बनाना है, क्योंकि वर्तमान में हमारी युवा पीढ़ी नशे की गर्त में समाते जा रहे हैं। इसलिए जिले भर में नशा मुक्त जागरूक अभियान चलाया जा रहा है ताकि समाज में सुख शांति की स्थापना हो सके। कहा कि आप लोग अपनी शक्ति व सामर्थ्य को पहचाने! आप लोगो ने उस धरती पर जन्म लिया है, जिस धरती पर अनेक वीरांगनाओं ने जन्म लेकर अन्यायी अधर्मियों को धूल चटाई है। वह शक्ति- सामर्थ्य आपके अंदर भी है! यदि आप लोग चाह ले, तो युग बदलते देर नही लगेगी! केवल स्वयं के अंदर निहित शक्ति को पहचानने और उपयोग करने की जरूरत है! संगठन के टीम प्रमुख अनंतराम शिवहरे ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर सभी टीम प्रमुख अधिक से अधिक 5 घंटे के श्री दुर्गा चालीसा पाठ के क्रम करवाना है। और समाज को नशामुक्त बनाना है जीवन में सदगुरु का और सेवाभाव का बड़ा महत्व है! हमें रूपया- पैसा, मान- सम्मान या अन्य चीजें कोई भी दे सकता है! परंतु हमारी आत्मा से एकाकार हमें स्वयं सदगुरु ही करा सकते हैं! सदगुरु की प्राप्ति पर हमारी अलौकिक क्षमताएं जाग्रत होती है, वही क्षमताएं जिसके बल पर सदगुरूदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज कहते हैं कि करोड़ों किलोमीटर दूर रहने वाले लोग भी जो मेरी विचारधारा पर चलते हैं, वे मेरी चेतनातरंगो के अधिकारी होगें! भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चुनूबाद कुशवाहा ने कहा कि हमें अपने हमीरपुर जिले के लोगों को नशामुक्त बनाना है आज नशे के कारण महिलाओं के साथ अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ रहें हैं, नशे के कारण लोग बेमौत मर रहे हैं आखिर कब तक हम शांत रहेगें, अब हमें घर घर जाकर महिलाओं एवं बहनों को भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा से जोड़ना है और नशे के खिलाफ समाज को जागरूक करना है। जब तक प्रदेश नशामुक्त नहीं होगा तब तक हमें संघर्ष करना होगा! पार्टी के प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र सिंह गौतम ने अपने महत्वपूर्ण विचार रखें! अंत में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जिलाध्यक्ष लालाराम यादव ने महाआरती क्रम में आये सभी लोगों का आभार व्यक्त किया! संचालन टीम प्रमुख शिवकरन शर्मा ने किया! महाआरती में धीरेंद्र कुशवाहा, रामकिशोर प्रजापति, राहुल यादव, बाबूराम सोनी, हरिओम योगभारती, प्रदीप कुमार, कमलेश प्रजापति, संतोष विश्वकर्मा, जुगुल किशोर पाठक, अजय शिवहरे, रज्जन विश्वकर्मा, शिवाय शिवहरे, शकुन्तला कुशवाहा, सन्नो शिवहरे, चंद्रकली गुप्ता, कौशिल्या, सविता सिंह, गीता शिवहरे, अनुराधा विश्वकर्मा, सुमन निषाद, प्रीति कुशवाहा, रीमा यादव, सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया! सभी को शक्ति जल व प्रसाद वितरण किया गया!