भारत माता की जय के जायकरो के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा
विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने निर्देशन में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

निष्पक्ष जन अवलोकन। बहराइच। अभिषेक सिंह।तेजवापुर विकास खंड प्रांगण में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलापट्ट पर किया पुष्प अर्पित बहराइच: मंगलवार को महसी विधान सभा में तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। लोगों भारत माता की जय व वंदे मातरम के जयकारे लगाए। टिकोरा मोड़ स्थित मानपुरवा से पदयात्रा का शुभारंभ विधायक सुरेश्वर सिंह ने किया। यह पदयात्रा पांच किलोमीटर पैदल तेजवापुर ब्लाक पहुंची। बैंड बाजे के साथ बीच हजारों की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर यात्रा में शामिल हुए। भारत माता व वंदे मातरम के गगन भेदी जयकारे लगाए गए। विधायक ने ब्लाक परिसर में लगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिलापट्ट पर पुष्प अर्पित कर यात्रा वीर सपूतों को याद किया। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने कहा कि हमारे सैनिकों ने पड़ोसी देश पाकिस्तान में पनाह लिए आतंक वादियों के ठिकानों को नष्ट किया है। कई एयर पोर्ट तबाह किए गए। उन्होंने वीर सपूतों की वीरता को याद किया। एयर स्ट्राइक में शामिल देश की बेटियों की सराहना की। विधायक ने कहा कि देश में रहने वाले प्रत्येक नागरिक के लिए देश सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दुश्मन देश अपने नापाक इरादों में कभी भी सफल नहीं होगा। सीमा पर डटे हमारे सैनिक हर हरकत का जवाब दे रहे हैं। तिरंगा यात्रा में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला संयोजक अरुणेंद्र सिंह अंकित, जिला मंत्री राम निवास जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि तेजवापुर रमाकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष संजय त्रिवेदी, विद्याधर बाजपेई, शैलेंद्र सिंह, मुख्तियार चौहान, सर्वजीत सिंह शशिकांत बाजपेई, प्रदीप सैनी, जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह तरंगी संतराम पांडेय, अमरेज सिंह, धर्मेंद्र शुक्ल सहित हजारों लोग शामिल रहे।