प्रत्युष विहार में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम, बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समा

प्रत्युष विहार में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम, बच्चों की प्रस्तुति ने बांधा समा

देशभक्ति गीत, लोकनृत्य व एकांकी से गूंजा विद्यालय प्रांगण रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी। निष्पक्ष जन अवलोकन। रूद्रपुर (देवरिया)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शुक्रवार को प्रत्युष विहार रामचक, रूद्रपुर में उल्लास, उमंग और देशभक्ति के रंग बिखर गए। विद्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण मुख्य अतिथि विद्युत उपखंड अधिकारी चन्दन जायसवाल, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रत्युष कुमार एवं डॉ. एस.के. शाही ने संयुक्त रूप से किया। छात्र संघ अध्यक्ष खुशबू यादव और मंत्री कार्तिक सिंह ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। प्रधानाचार्य राणा प्रताप सिंह ने सभी आगंतुकों व अभिभावकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों में देशप्रेम की भावना को और सशक्त करते हैं। ध्वजारोहण के बाद मंच पर देशभक्ति गीत, लोकनृत्य, वंदना, नाट्य-एकांकी और अन्य रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल को जीवंत बना दिया। बच्चों ने वंदे मातरम् की गूंज, वीर रस से भरपूर कविताओं और लोकधुनों पर नृत्य से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि एसडीओ चन्दन जायसवाल ने कहा कि, हमारी आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों का ऋण हम कभी नहीं चुका सकते। उनकी कुर्बानियों के कारण ही आज हम स्वतंत्र वातावरण में सांस ले पा रहे हैं। डॉ. प्रत्युष कुमार ने प्रेरणादायी भाषण देते हुए कहा कि, आजादी केवल एक शब्द नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के संघर्ष, बलिदान और सपनों का परिणाम है। हमें इसे संभालकर आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है। शिक्षा ही वह शक्ति है, जो हमें जागरूक, जिम्मेदार और सशक्त नागरिक बनाती है। कार्यक्रम का संचालन तारकेश्वर विश्वकर्मा ने किया। इस मौके पर सभासद नूरी खातून व पुनिता देवी, कपिलदेव विश्वकर्मा, विश्वजीत मल्ल, परमेश्वर विश्वकर्मा, रंजीत निषाद, उद्धव गुप्ता, सज्जाद अली, रामप्रवेश भारती, मुकुल देव, अजय प्रजापति, संजय गुप्ता, कमलेश, वीरेन्द्र सिंह, शिव जायसवाल, जितेंद्र यादव, नंदू नेता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक और अभिभावकगण उपस्थित रहे।