हिन्दू पंचांग के अनुसार आज से ही हिन्दू नववर्ष की शुरुआत के साथ चैत्र नवरात्र भी प्रारंम्भ

हिन्दू पंचांग के अनुसार आज से ही हिन्दू नववर्ष की शुरुआत के साथ चैत्र नवरात्र भी प्रारंम्भ

निष्पक्ष जन अवलोकन।रत्नेश सारस्वत।प्रयागराज: -आज से पूरे विश्व मे हिन्दू पंचांग के अनुसार नव वर्ष की शुरुआत हो रही है हर साल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत होती है हिन्दू नववर्ष के साथ ही चैत्र नवरात्र भी प्रारम्भ हो गई है हिन्दू नववर्ष के आरंभ के समय मीन राशि मे 6 ग्रहों का योग बन रहा है सूर्य, चंद्रमा, बुध,शुक्र, शनि और राहु सभी 6 ग्रह एक साथ मीन राशि मे गोचर करेगे।लोगो मे नववर्ष को लेकर काफी उत्साह है।नया साल खुशियों व उमंग से भरा हो सबकी यही मनोकामना है ऐसे मे संगम नगरी प्रयागराज के दशा सुमेर घाट पर लोगो ने गंगा आरती की और मां गंगा मे स्नान किया गंगा आरती से सम्बन्धित सुनील निषाद ने बताया की हिंदी नव वर्ष का आज 2028 सवत्सर है आज से ही चैत्र नवरात्रि प्रारंभ  हुई है इसलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बजरंग दल के साथ ही अन्य पदाधिकारी दसा सुमेर घाट पर मां गंगा आरती कर हर घर भगवा झंडे लगाने का संकल्प लिया।