बैंक ऑफ बड़ौदा में धूमधाम से मनाया गया होलिकोत्सव

निष्पक्ष जन अवलोकन।
रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।
रुद्रपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा रुद्रपुर में होलिकोत्सव का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर रंगों के इस पर्व को पारंपरिक और उत्साही माहौल में मनाया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने फूलों और गुलाल से होली खेली और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। बैंक प्रबंधन ने कर्मचारियों को मिठाइयां वितरित कर इस पर्व की मिठास को और बढ़ाया। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रमुख मधुरेंद्र कुमार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भावना और सौहार्द्र का प्रतीक है। यह त्योहार हमें अपने कार्यस्थल पर भी एकता और टीमवर्क का महत्व सिखाता है। कार्यक्रम में उप शाखा प्रबंधक अनामिक यादव, ऋण अधिकारी वरुण कुमार, खजांची पारिजात कुशवाहा, लिपिक अनूप तिवारी, लघु शाखा प्रबंधक रामेश्वर विश्वकर्मा, जगन्नाथ विश्वकर्मा, विवेक जायसवाल, ऋषि, अजय कुमार, विपिन कुमार मल्ल, रोहित शर्मा, के साथ सभी कर्मचारी तथा ग्राहकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इसे यादगार बनाया। बैंक ऑफ बड़ौदा में आयोजित यह होलिकोत्सव सभी के लिए उमंग और उत्साह से भरपूर रहा।