जिले में सातवाँ स्थान प्राप्त करने पर प्रज्ञा को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

जिले में सातवाँ स्थान प्राप्त करने पर प्रज्ञा को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

निष्पक्ष जन अवलोकन

रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।

रुद्रपुर। जनता इण्टर कालेज पिपरा कछार देवरिया में यू0पी0 बोर्ड 2025 की हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं का विद्यालय में स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया | इस अवसर पर विद्यालय में 12वीं विज्ञान वर्ग की छात्रा प्रज्ञा गुप्ता जिसने 439 अंक प्राप्त कर जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया है को प्रधानाचार्या विभा रानी राय द्वारा माल्यार्पण एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया | इसी क्रम में विद्यालय के इण्टर विज्ञान वर्ग के क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली निशा पाल 391 अंक एवं शिवम शर्मा 383 अंक व इंटरमीडिएट कला वर्ग में सोनम यादव प्रथम तथा निगिता निषाद द्वितीय स्थान साथ ही हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2025 में अनामिका मल्ल 502अंक एवं सुप्रिया साहनी 500 अंक में विद्यालय में प्रथम एवं द्वितीय स्थान का भी माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया | मेधावी छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्या विभा रानी राय ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के सराहनीय प्रयास व प्रज्ञा के कठिन परिश्रम का ही परिणाम है कि जिले की टाप 10 सूची में अपने विद्यालय की छात्रा को स्थान मिला है | उक्त उपलब्धि से पूरा विद्यालय परिवार गौरवान्वित है | इन मेधावी छात्रों से प्रेरणा लेकर आने वाले दिनों में अन्य छात्र भी जिले तथा प्रदेश में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाएंगें | इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में डा0 राजीव कुमार राय , विजय बहादुर पाण्डेय, राजकपूर सिंह , कुबेर राम, संजय सिंह के साथ सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं व कर्मचारीगण मौजूद रहे |