लोकप्रिय गायिका पूनम मणि व शशांक मणि के वैवाहिक जीवन की रजत जयंती धूमधाम से मनाई गई

निष्पक्ष जन अवलोकन।
रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी।
देवरिया। प्रख्यात लोकगायिका पूनम मणि त्रिपाठी और शशांक मणि त्रिपाठी के वैवाहिक जीवन की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) शनिवार को नगर के एक भव्य मैरेज हॉल में धूमधाम से मनाई गई। इस विशेष अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें गीतों और भजनों की मधुर प्रस्तुतियों ने माहौल को संगीतमय बना दिया। लोकप्रिय गायक अमित और प्रियांगनी ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए, जिन पर मौजूद अतिथि झूमते नजर आए। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. रविकान्त मणि त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में राजा मणि, डॉ. अखिलेश वैद्य, राजेन्द्र जायसवाल, राणाप्रताप सिंह, एडवोकेट नागेंद्र राव, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, रामप्रवेश भारती, अमित प्रताप सिंह, नित्यानंद यादव, अरुण कुमार बरनवाल, उपेन्द्र शाही, जावेद अहमद, आशुतोष त्रिपाठी, शशिकांत मणि त्रिपाठी, पुरुषोत्तम मरोदिया, मनोज तिवारी, कार्तिक मणि त्रिपाठी, शिवप्रकाश मिश्र सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, मित्र, रिश्तेदार व नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने दंपति को स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं और उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।