पुरुष एस आई ने महिला दरोगा से अश्लील हरकत की बलात्कार करने का प्रयास किया महिला ने शोर मचाया एस आई भागा

निष्पक्ष जन अवलोकन |
राहुल शर्मा|
मथुरा | थाने के एस आई की कामवासना थाने की ही महिला दरोगा पर टूट पड़ी और वह रात को उसके बैरक मे पहुंच गया जहाँ पर महिला दरोगा नींद मे मग्न थी उसी का फायदा उठाते हुए एस आई मोहित कुमार महिला दरोगा के साथ अश्लीलता करते हुए उनके साथ दुष्कर्म करने का भरपूर प्रयास किया लेकिन महिला दरोगा की मर्जी के बिना एस आई की कोसिस नाकाम हुई गौरतलाप बात यह है कि जब खाकी वर्दी ही खाकी वर्दी की लाज नहीं रखेगी तो आम जनता की सुरक्षा वह कैसे करेगी शायद यही वजह से आज देश की लाखों महिलाएं पुलिस की वर्दी का शिकार हो जाती है बताते चले कि मथुरा जिले से महज कुछ दूरी पर थाना मगोर्रा की घटना बताई जा रही हैं जहाँ एस आई मोहित कुमार काफ़ी सुर्खियों मे रहे हैं वह बीती रात थाने की ही महिला दरोगा के कमरे मे घुसकर नशे की हालत में रेप करने का प्रयास किया जब महिला दरोगा ने इसका विरोध किया तो वह उसे धक्का देकर उसके ऊपर चढ़ गया और महिला दरोगा का मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा जैसे तैसे महिला दरोगा ने शोर मचाया उसकी आवाज सुनकर अन्य पुलिसकर्मी दौड़े अपनी और अन्य पुलिस कर्मियों को आता देख ऐसा ही मोहित कुमार वहां से भागना शुरू कर दिए इसके बाद महिला दरोगा ने यह बात एसएसपी शैलेंद्र कुमार पांडे से फोन पर आप बीती व्यथा सुनाई |
इस मामले की जांच करते हुए एसपी शैलेश कुमार पांडे ने मामला सही पाया गया जिस पर उन्होंने तुरंत कार्यवाही करने का निर्देश दे दिये और एस आई मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया बताया जा रहा हैं कि अन्य पुलिस कर्मी थाने मे अपनी अपनी डियूटी कर रहे थे और वहा तैनात महिला दरोगा भी रात को अपने कमरे मे थी उसी दौरान बीती रात करीब तीन बजे शराब के नशे मे धुत एस आई मोहित राणा उसके कमरे मे घुस आया और वह कमरे मे सो रही महिला दरोगा से छेड़खानी करने लगा तथा उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया यह देख महिला दरोगा घबरा गयी उसने शोर मचा दिया थाना महिला दरोगा के शोर मचाने पर थाना परिसर मे मौजूद अन्य पुलिस कर्मी भी दौड़ पड़े अपनी तरफ पुलिस कर्मियों को आता देख एस आई मोहित कुमार वहा से भाग खड़ा हुआ महिला दरोगा ने यह बात अन्य पुलिस कर्मियों को बताई इसके बाद यह पुलिस के उच्च अधिकारियो के संज्ञान मे आई इस बात से पुलिस महकमे मे हड़कंप मचा हुआ हैं |
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने इस मामले में तुरंत जांच करने के लिए एसपी देहात व सीओ गोवर्धन को लगा दिया बताया जाता है कि अगले दिन सुबह जांच करने के लिए अधिकारी थाने पर पहुंच गए और जांच शुरू हो गई जांच में सही मिलने पर एसपी देहात और सीओ गोवर्धन ने डीआईजी शैलेश कुमार पांडे को अवगत कराया के बाद पीड़ित महिला दरोगा की तहरीर पर आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया इस मामले में डीआईजी शैलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया है की महिला दरोगा रात को अपने कमरे में थी तभी इस दौरान शराब के नशे में धुत दरोगा मोहित कुमार राणा उसके कमरे में घुस गया और उसने महिला दरोगा के साथ अश्लीलता की और उसके साथ अभद्रता की मामला संज्ञान में आने पर और जांच करने पर तथा पीड़िता की तहरीर पर आरोपी दारोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी फिलहाल पुलिस अपनी वर्दी की साख़ बचाने का प्रयास भी कर रही है |