प्रयागराज मे शुभ मुहूर्त मे हुआ होलिका दहन

प्रयागराज मे शुभ मुहूर्त मे हुआ होलिका दहन

निष्पक्ष जन अवलोकन।रत्नेश सारस्वत ।प्रयागराज: -प्रयागराग जिले मे थरवई थाना के अन्तर्गत बसवरिया गांव मे होलिका दहन बहुत ही जश्न के साथ मनाया गया ।कहा जाता है कि होलिका दहन हिन्दूओ का एक महत्वपूर्ण पर्व है जिसमे होली के एक दिन पहले यानी पूर्व संध्या को होलिका का सांकेतिक रूप से दहन किया जाता है।होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व के रूप मे मनाया जाता है पुराणों मे होलिका के सन्दर्भ मे नारायण भक्त प्रहृाद की कथा को वर्णित किया गया है जिसमे बताया गया है कि कैसे अत्याचारी राजा हिरण्यकशपु ने पुत्र की हत्या के लिए षड्यंत्र रचा था,जो भगवान नारायण की कृपा से सफल नही हो पाया। भारत के विभिन्न हिस्सो मे आज के दिन छोटी होली भी मनाते है और साथ ही होलिका दहन भी करते है।