आरपी यादव ग्रुप आफ कालेज के चेयरमैन कृष्णचंद्र यादव केसी ने दी जनपदवासियों को स्नेह के प्रतीक होली की बधाई

आरपी यादव ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन कृष्णचंद्र यादव 'केसी' ने दी जनपदवासियों को स्नेह के प्रतीक होली की बधाई निष्पक्ष जन अवलोकन। संतकबीरनगर। स्नेह, समर्पण और त्याग के तिरंगे से जुड़ी है होली की खुशियां। सर्व समाज में एकता, अखंडता और आपसी सौहार्द की प्रतिमूर्ति स्थापित करके ही हम पर्व की खूबसूरती को और निखर सकते हैं। समाज और देश की मजबूती के साथ ही देश वासियों को खुशियां मिलती हैं। उक्त बातें आरपी यादव ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एवम् नाथनगर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी कृष्णचंद्र यादव 'केसी' ने होली पर्व की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई देते हुए कही। श्री यादव ने संस्थान के संस्थापक स्व राम प्यारे यादव द्वारा स्थापित सभी शैक्षणिक संस्थानों के नौनिहालों से लेकर पीजी के स्तंभों के साथ ही अभिभावकों और जनपदवासियों को खुशियों के प्रतीक होली पर्व की शुभकामना दिया। उन्होंने कहा कि रंग समाज को नई ऊर्जा देता है। भारतीय समाज में रंगों का ऐतिहासिक महत्व होता है। श्री यादव ने कहा कि ऐसे में यह होली पर्व समाज और देश की एकजुटता को प्रदर्शित करने का माध्यम हैं। श्री यादव ने सर्व समाज को होली पर्व की बधाई देते हुए आपसी सौहार्द और खुशहाली के साथ पर्व मनाने की अपील किया। उन्होंने नाथनगर ब्लॉक के सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और आम आवाम को होली पर्व की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।