मथुरा के वृंदावन में रही होली की धूम मिलकर खेली होली

मथुरा के वृंदावन में रही होली की धूम मिलकर खेली होली

निष्पक्ष जन अवलोकन

राहुल शर्मा

मथुरा के वृंदावन में एकादशी के दिन रही होली की धूम बृजवासी रहे भक्ति के रंग में चूर ब्रज में चल रहा है होली उत्सव बरसाना व नंद गांव के बाद वृंदावन में रही होली की धूम इतवार से ही श्रद्धालु होली खेलने आए नजर और दे रहे थे परिक्रमा वृंदावन की। और सोमवार को भी बृजवासी और विदेशी संपूर्ण भारत से परिक्रमा देने के लिए आए थे। सभी भक्त रहे होली के रंग में मगन। होली का त्यौहार सबसे लंबा त्यौहार है जो की 40 दिन का होता है। सभी जगह होली होती है लेकिन ब्रज में होला होता है। वही गौरी गोपाल आश्रम के कथा वाचक अनिरुद्ध आचार्य जी होली के रंग में अपने आश्रम के बाहर झूम कर होली मनाते दिखाई दिए। वृंदावन की परिक्रमा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने परिक्रमा दी। देश-विदेश की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रही मौजूद। वृंदावन के विश्व प्रसिद्ध मंदिर बांके बिहारी में रही भारी भीड़ रही। अमीर और गुलाल से खेली भक्त जनों ने होली बांके बिहारीके साथ । प्रशासन के भी रहे व्यापक इंतजाम जगह-जगह पुलिस रही मौजूद। वही शरारती तत्व के लोग जो गुलाल महिलाओं के ऊपर फेंक रहे थे पुलिस ने उनसे गुलाल छुड़ाया। वही एक जगह रिक्शा चालक शराब पी रहे थे परिक्रमा मार्ग में पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से उनको हिरासत में ले लिया। शाम को वृंदावन में निकली गई झांकी राधा कृष्ण की और सभी ने खेली होली। सभी मंदिरों पर एकादशी के दिन होली खेली गई। वही राधा रमण जी के मंदिर पर भी होली खेली गई। रसिकों भजन गाकर राधा रमण जी को सुनाएं। राधे राधे के नाम से वृंदावन की गलियां गूंज उठी। भक्तों में भारी उत्साह देखा गया। जगह-जगह लगाए गए भंडारे। पानी की रही उत्तम व्यवस्था। व्रत वालों के लिए पेठे, केले और कुटू की पकौड़ियों भी बट रही थी भंडारों में। सभी ने मिलकर बनाई होली। श्रद्धालु अपने साथ लड्डू गोपाल जी लेकर आए और उन्हें खिलाई होली। गुजरात पश्चिम बंगाल से आए श्रद्धालु। सभी होटल धर्मशालाएं रही फुल।