जे पी मेमोरियल संस्थान ने चलाया सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान

जे पी मेमोरियल संस्थान ने चलाया सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान

निष्पक्ष जन अवलोकन। योगेश जायसवाल। 

लखनऊ। सड़क पर निरन्तर हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए जे पी मेमोरियल संस्थान द्वारा आज लखनऊ के विभिन्न स्थानों जैसे मवैया,आलमबाग, तथा पेट्रोल पम्प पर सजग नागरिक,सुरक्षित नागरिक के नाम से  जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें संस्थान के सदस्यों ने लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट बांधने,वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात के नियमों का पालन करने की जानकारी दी। जे पी मेमोरियल संस्थान की जागरूकता अभियान टोली के सदस्यों में नीलम मिश्रा, नीलू पांडे, सर्वेश सोनी, अर्जुन मौर्या, मोनी सिंह,श्री इंद्रजीत, मनोरमा मिश्रा सभी ने उत्साह और धैर्य पूर्वक इस कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया। जे पी मेमोरियल संस्थान की अध्यक्ष योगिता मिश्रा जी ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम संस्थान की ओर से समय समय पर आयोजित होते रहते हैं व पुलिस प्रशासन का भी सहयोग भी पूर्ण रूप से प्राप्त होता है। संस्थान आगे भी सड़क सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।