महाकुंभ मे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी पर चाकू से हुआ हमला

निष्पक्ष जन अवलोकन।रत्नेश सारस्वत ।प्रयागराज: -महाकुंभ किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरी उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ।कल्याणी नंद गिरी अपने कार मे सवार होकर शिविर जा रही थी।तभी कुछ लोगो ने आशीर्वाद लेने के बहाने हाथ देकर रोका।कल्याणी नंद गिरी के बाहर आते ही उन पर चाकू से हमला कर दिया और जब शिष्य बचाने दौड़े तो उन पर हमला कर दिये इस हमले मे तीन शिष्य भी घायल हो गये है। सभी को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया। 9फरवरी को परी अखाड़े की जगतगुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डां लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कौशल्या नंद गिरी पर मारने -पिटने का आरोप लगाया था।