मा.सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा अतिथि गृह ज्ञानपुर में जन-चौपाल लगाकर महिला उत्पीड़न की जनसुनवाई

निष्पक्ष जन अवलोकन।
अनिल तिवारी।
भदोही।
सरकार के तरफ से बालिकाओं और महिलाओं के लिए संचालित तमाम योजनाओं और कार्यक्रमों की हकीकत जानने के लिए वृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने भदोही जनपद के राजकीय गेस्ट हाउस ज्ञानपुर के सभागार में जागरूकता चौपाल, महिला जनसुनवाई में भाग लिया एवं तहसील ज्ञानपुर सभागार में अधिकारियों साथ समीक्षा बैठक भी की। घरेलू हिंसा व पारिवारिक समस्या, महिला उत्पीड़न सम्बंधित कुल 32 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें 4 मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया एवं शेष शिकायतों को सम्बन्धित आधिकारी को प्रेषित किया गया। इसी तरह तहसील ज्ञानपुर सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने विभागवार महिला केंद्रित योजनाओं की अद्यतन जानकारी ली। उन्होंने कहा कि महिला ग्राम प्रधानों के स्थान पर उनके प्रतिनिधि न तो बैठकों में प्रतिभाग करेंगे और न ही कहीं साइन करेंगे। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को सशक्त व ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक तिहाई आरक्षण महिलाओं को प्रदान किया है। उन्होंने डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र को निर्देशित किया कि सामुदायिक शौचालयों का केयरटेकर महिला द्वारा ही संचालित होना सुनिश्चित किया जाए। डीआईओएस अंशुमान व बीएससी को सभी विद्यालयों में शौचालय ,साफ सफाई व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए 2 दिवस में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।