भदोही में किशोरी ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर की जान

भदोही में किशोरी ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर की जान

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। औराई क्षेत्र के जेठूपुर में वृहस्पतिवार की सुबह दुपट्टे के सहारे एक किशोरी ने अज्ञात कारणों से फांसी का फंदा लगाकर दी जान। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक जेठूपुर निवासी जीतेन्द्र कुमार की 17 वर्षीय बेटी संजना ने बुधवार की रात खाना पीना खाकर सो गई। और वृहस्पतिवार की सुबह कमरे में दुपट्टे के सहारे किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मालूम हो जितेंद्र कुमार दिल्ली में रहकर कोई काम करता है। जितेंद्र कुमार के पास दो लड़की और दो लड़के हैं लड़कियां सबसे बड़ी हैं। जिसमें दूसरे नंबर की लड़की संजना थी जो कक्षा 9 में पढ़ती थी। घटना के नाद क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा हैं।