भदोही में यात्री सेवा केंन्द्र में यात्रियों को कराया गया जलपान

भदोही में यात्री सेवा केंन्द्र में यात्रियों को कराया गया जलपान

निष्पक्ष जन अवलोकन।

अनिल तिवारी।

भदोही। गोपीगंज क्षेत्र के लालानगर में भाजपा के किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह के नेतृत्व में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज महाकुम्भ स्नान करने जा रहे और वापस आ रहे श्रद्धांलुओं को जलपान और नास्ता का निःशुल्क वितरण किया। शिविर में नेपाल, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्र और बंगाल से आये स्नानर्थियों ने नास्ता ग्रहण किया। इस दौरान देखा गया कि लोग प्रयागराज की जय, हर हर महादेव और जय श्री राम के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजता रहा। प्रयागराज जाने और आने वाले श्रद्धांलुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यों की खूब सराहना की। महाराष्ट्र के पुणे से आये श्रद्धांलु किशोर पाटिल और मीना जाधव ने कहा कि यूपी सरकार क़ी व्यवस्था क़ी काफ़ी सराहनीय हैं, विकास अच्छा हैं, सड़के बहुत अच्छी हैं। सनातन धर्म को लेकर सरकार क़ी जितना भी सराहना क़ी जाये बहुत कम हैं। ऐसी सरकार पर हमें गर्व हैं। कि देश में इतना बड़ा आयोजन किया गया जहां न केवल भारत बल्कि विश्व के तमाम देशों के लोग प्रयागराज में स्नान करने पहुंच रहे हैं। नेपाल की रानी थापा ने कहा कि भारत सरकार जिस तरह सनातन धर्म के लिए ऐतिहासिक कार्य कर रही हैं यह सनातनियों के लिए काफ़ी सुखदायी हैं। शिविर के आयोजक प्रवीण सिंह ने कहा कि नेतृत्व के निर्देश पर यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसके लिए लोगों की सेवा की जा रही हैं। इस तरह के काम में काफ़ी खुशी महसूस होती हैं। किसान मोर्चा के जिला महामंत्री दीपक तिवारी ने कहा कि कुम्भ के सफल आयोजन हो इसके मद्देनजर सेवा किया जा रहा हैं। कहा कि लोगों की सेवा करके पुण्य के भागी बन रहे हैं। समाज सेवीं ऋषि शुक्ला ने कहा कि यह सौभाग्य हैं कि हम सभी सेवा कर रहे हैं। संभवना से अधिक लोग कुम्भ पहुंच रहे हैं। किसी की सेवा करना हम सभी का सौभाग्य हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा दीपक तिवारी, समाजसेवी ऋषि शुक्ला, कपिल मिश्रा, वीरेंद्र पाण्डेय, संतोष सिंह, विद्या सागर दीक्षित, संदीप दूबे, अभिषेक तिवारी, विनोद उपाध्याय, संदीप तिवारी, आलोक उपाध्याय, सानू उपाध्याय, प्रमोद तिवारी समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।