महसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने 26 लाख की लागत से बने पुल का किया लोकार्पण
निष्पक्ष जन अवलोकन। अभिषेक सिंह।बहराइच।महसी ब्लाक के पचदेवरी में गुरुवार को पुल का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि माहसी विधायक सुरेश्वर सिंह ने 26 लाख की लागत से बने पुल का फीता काटकर व परदा हटाकर लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि पुल और सड़क गांव के विकास को गति देते हैं। यहां पर पुल के निर्माण के लिए लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। बाढ़ व बारिश के दौरान लोगों को काफी परेशानी होती थी। इस रास्ते से जंगलपुरवा, मैकूपुरवा सहित दो दर्जन से अधिक गांवों के लोग आवागमन करते है। खंड विकास अधिकारी हेमंत कुमार यादव कहा कि मनरेगा योजना से 26 लाख रूपए की लागत से पुल का निर्माण कराया गया है। विधायक ने शिलापट्ट से परदा हटाकर व फीता काटकर लोकार्पण किया। विधायक ने कहा कि सरकार गांवों के विकास कर रही है। गांवों को बिजली, सड़क व शुद्ध पेयजल की सुविधा प्रदान की जा रही है। लोकार्पण कार्यक्रम में एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, दिवाकर पांडेय ग्राम प्रधान तेज नारायण शुक्ल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।