महिला की गर्दन पर तमंचा रखकर लूट को दिया अंजाम

महिला की गर्दन पर तमंचा रखकर लूट को दिया अंजाम

निष्पक्ष जन अवलोकन

राहुल शर्मा 

थाना फतहपुर सीकरी* *फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में डकैती, बुजुर्ग महिला की गर्दन पर तमंचा रखकर बंधक बनाया, 5 लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवरात लूटे*---फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में 6 बदमाश एक घर में घुस गए। हथियार दिखाकर महिला को बंधक बना लिया। उसके बाद घर में रखा लाखों का सामान लेकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद छानबीन में जुट गई। शादी में शामिल होने के बाद दिल्ली गया था परिवार भूपेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को दिल्ली में ताऊजी रामेश्वर सिंह की नातिन की शादी थी। परिवार के सभी लोग बस से शादी समारोह में शामिल होने दिल्ली गए हुए थे। घर पर अकेली मां कुसमा देवी पत्नी लखनलाल थीं। कल रात 12:30 से दो बजे के बीच 6 बदमाश दीवार के सहारे घर में घुस गए। सभी के पास हथियार थे। मां बरामदे में सो रही थी। बदमाशों ने कुसमा देवी की गर्दन पर बंदूक रखकर कमरे की चाबी ले ली। कमरे के भीतर लोहे के संदूक में बड़े बैग में पांच लाख रुपए रखे थे। छोटे-छोटे बैग में सोने व चांदी के आभूषण रखे थे। उसे लेकर भाग गए। रात करीब दो बजे छोटा भाई रूपेंद्र ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर गांव वापस पहुंचे। तब तक बदमाश डकैती कर जा चुके थे। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए रूपेंद्र ने घटना की जानकारी दिल्ली में अन्य लोगों को दी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। डॉग स्क्वायड भी मौके पर पहुंचा। डीसीपी वेस्ट सोनम कुमार ने भी मौके पर पहुंच घटना की जानकारी की।