रनिया में लोडर की अज्ञात वाहन से टक्कर प्रयागराज से दिल्ली लौट रहे थे श्रद्धालु, 2 की मौत,13 घायल,

रनिया में लोडर की अज्ञात वाहन से टक्कर प्रयागराज से दिल्ली लौट रहे थे श्रद्धालु, 2 की मौत,13 घायल,

निष्पक्ष जन अवलोकन।

 अंकित तिवारी।

कानपुर देहात में प्रयागराज कुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रनिया थाना क्षेत्र में खान चंद्रपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर लोडर की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई और 13 लोग घायल हुए हैं। दिल्ली के कमरुद्दीन नगर नागलोई से करीब डेढ़ दर्जन लोग लोडर में सवार होकर प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए गए थे। वापसी यात्रा के दौरान कस्बा रनिया के पास यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन चालक बोनट में फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचाया गया। अस्पताल में स्वास्थ्य अधिकारियों की देखरेख में विशेषज्ञों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा है। बोनट में फंसे चालक को क्रेन की मदद से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यातायात व्यवस्था सुचारू रखी गई है। इन की हुई मौत - 1- ध्यान साहू पुत्र हजारी साहू निवासी मकान नंबर 64 छाजू राय कॉलोनी कमरुद्दीन नगर नान गलोई वेस्ट दिल्ली उम्र करीब 48 वर्ष मूल पता मथोल दरभंगा बिहार 2- दया देवी पत्नी दिलीप पासवान निवासी ग्राम मिल्की चक थाना बलिया जिला बेगूसराय बिहार उम्र करीब 50 वर्ष यह लोग हुए घायल - 1 -घायल मनीषा पत्नी अरविंद निवासी ग्राम बोलिया थाना मनिहारी जिला कटिहार बिहार उम्र 27 वर्ष 2 -घायल अरविंद मंडल पुत्र मोहन मंडल निवासी उपरोक्त उम्र 38 वर्ष 3- घायल गोलू पुत्र अरविंद मंडल निवासी उपरोक्त उम्र करीब 8 वर्ष 4- घायल अंशिका पुत्री अरविंद मंडल निवासी उपरोक्त उम्र करीब 4 वर्ष 5- घायल रमेश पुत्र सत्यनारायण निवासी कुम्भा पट्टी थाना बहादुरपुर जिला खगड़िया बिहार उम्र करीब 38 वर्ष 6- सोनम पत्नी रमेश निवासी उपरोक्त उम्र करीब 32 वर्ष 7- रिया कुमारी पुत्री रमेश निवासी उपरोक्त उम्र करीब 12 वर्ष 8- निलेश पुत्र रमेश निवासी उपरोक्त उम्र करीब 10 वर्ष 9- प्रिंस पुत्र दिलीप निवासी नागलोई थाना नागलोई जिला बिहार उम्र करीब 40 वर्ष 10- आरती पुत्री शंभू निवासी बोलिया थाना मनिहारी जिला कटिहार बिहार 15 वर्ष 11- मंजू देवी पत्नी ध्यान साहू निवासी मथोल जिला दरभंगा बिहार उम्र करीब 28 वर्ष 12 -सावित्री देवी पत्नी अरुण साहू निवासी शिवसारी बिठौली जिला दरभंगा बिहार उम्र करीब 40 वर्ष 13 -अम्बावती पत्नी सनी निवासी भट्ट केसरी थाना जलालपुर जिला छपरा बिहार उम्र करीब 35 वर्ष थाना प्रभारी का बयान थाना प्रभारी ने बताया कि सभी श्रद्धालु प्रयागराज से वापस दिल्ली जा रहे थे खान चंद्रपुर गांव के सामने नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे लगभग 13 व्यक्ति घायल हो गए हैं। दो की हादसे में मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वह घायलों को जिला अस्पताल अकबरपुर भेजा गया है। सीएमओ का बयान डॉ. खालिद रिजवान (सीएमएस जिला अस्पताल कानपुर देहात) ने बताया कि पुलिस हादसे का शिकार हुए 15 लोगों को अस्पताल लेकर आई थी। जिसमें दो की मौत हो चुकी थी। 13 लोग घायल हैं। सभी घायलों की स्थिति सामान्य है।