शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय महदेईया में "स्वयंसिद्धा" विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन! सोनू वर्मा! सिंगरौली/पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री मनीष खत्री के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन व डीएसपी महिला सुरक्षा शाखा श्री अरुण कुमार सोनी की देखरेख में "स्वयंसिद्धा" विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति सशक्त बनाना, उनके अधिकारों और कानूनों की जानकारी देना तथा महिला अपराधों में कमी लाना है। इसी क्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय महदेईया (चौकी क्षेत्र गोरबी, ब्लॉक चितरंगी) में 66 छात्राओं को आत्मरक्षा का तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को विभिन्न परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने के व्यावहारिक एवं प्रभावी उपाय सिखाए गए। यह प्रशिक्षण सेल्फ डिफेंस ग्रुप के तकनीकी निदेशक श्री गणेश सिंह विशाल एवं हेड कोच सुश्री खुशबू साकेत द्वारा दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री विनोद कुमार पाठक, शिक्षिका श्रीमती ममता पाण्डेय, श्री रामकिशन प्रजापति, श्रीमती रश्मि सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। *स्वयंसिद्धा अभियान के माध्यम से सिंगरौली पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और किसी भी विषम परिस्थिति में स्वयं की रक्षा करने में सक्षम हों।*